ramcharitmanas
✕

विदेश यात्रा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को बढ़ावा देंगे ट्रंप

Updated: शनिवार, 13 मई 2017 (08:08 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी नेता के रूप में अगले शुक्रवार को अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए रवाना होंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। 
 
व्हाइट हाउस के अनुसार मुसलमानों, यहूदियों और ईसाइयों को एकजुट करने के लिए ट्रंप अपनी इस पहली विदेश यात्रा के दौरान सऊदी अरब, इजराइल और इटली जाएंगे। ट्रंप की इस विदेश यात्रा का प्रमुख उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को बढ़ावा देना भी है। 
 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि ट्रंप इजराइल की यात्रा के दौरान यहूदियों के प्रति अमेरिकी लगाव के विषय को प्रमुखता के साथ रखेंगे। मैकमास्टर के अनुसार ट्रंप फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मुलाकात करेंगे जिसमें वे फिलीस्तीनियों के सम्मान और उनके अधिकारों का समर्थन करेंगे। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख