sundarkand

अन्य देश भी चल सकते हैं ब्रेग्जिट की ओर : डोनाल्ड ट्रंप

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (12:51 IST)
लंदन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रेग्जिट को बेहतर कदम बताते हुए उसकी प्रशंसा की और ब्रिटेन के साथ व्यापारिक समझौतों में तेजी लाने की वकालत की है। 'दि टाइम्स' अखबार को दिए गए साक्षात्कार में ट्रंप ने यह पूर्वानुमान भी जताया है कि बाकी देश भी यूरोपीय संघ छोड़ने की दिशा में ब्रिटेन के नक्शेकदम पर चलेंगे।


 
यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए ब्रिटेन में पिछले वर्ष जून में हुए जनमत संग्रह का हवाला देते हुए रविवार को ट्रंप ने कहा कि ब्रेग्जिट एक बेहतरीन कदम बनने वाला है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए अच्छा होगा। 
 
20 जनवरी को अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे से मिलने के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए ट्रंप ने कहा कि हां, बहुत जल्दी। मैं ब्रिटेन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, हम इसे जल्दी और सही तरीके से करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले हैं। 
 
द्विपक्षीय समझौतों की दिशा में ट्रंप के इस उत्साह का ब्रिटेन समान प्रसन्नता से स्वागत करेगा, क्योंकि यूरोपीय संघ से योजनाबद्ध तरीके से बाहर निकलने के बाद इंग्लैंड अपने लिए व्यापारिक साझेदारों की तलाश में है।
 
ट्रंप ने यह भी कहा कि ब्रेग्जिट पर संभवत: अन्य देश भी अमल करेंगे और इस 28 देशों से समूह से अन्य राष्ट्र भी बाहर निकलेंगे। ईयू छोड़ने के लिए जून में हुए जनमत संग्रह के मद्देनजर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि लोग अपनी व्यक्तिगत पहचान चाहते हैं, ऐसे में अगर आप मुझसे पूछें तो मेरा मानना है कि दूसरे भी छोड़ेंगे। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख