Hanuman Chalisa
✕

बीजिंग को झेलनी होगी प्रदूषण की एक और मार

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (12:45 IST)
बीजिंग। बीजिंग ने वायु प्रदूषण के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि रविवार रात तक शहर के धुंध के साये में लिपटे रहने की आशंका है।

चीन के नगरपालिका पर्यावरण सुरक्षा ब्यूरो के मुताबिक बीजिंग की हवा की गुणवत्ता रविवार को काफी अच्छी थी, जो आज बेहद प्रदूषित हो गई। ठंडी हवा के पहुंचने के साथ मंगलवार रात को हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार धुंध से देश के उत्तर और मध्य चीनी प्रांत हेबेबी, शैनदोंग और हेनन प्रभावित होंगे।
 
वायु प्रदूषण के लिए चीन में अलग-अलग रंगों की 4 चरणीय चेतावनी सूचक प्रणाली है। सबसे गंभीर प्रदूषण स्तर के लिए लाल रंग, उससे कम स्तर के लिए नारंगी और फिर पीले रंग और सबसे कम प्रदूषण स्तर के लिए नीले रंग के चेतावनी सूचक का इस्तेमाल होता है। येलो अलर्ट जारी करने का मतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 48 घंटों के लिए 200 से ऊपर हो जाएगी, निर्माण कार्य सीमित कर दिया जाएगा जबकि सड़कों की सफाई अधिक से अधिक की जाएगी।
 
दो दिन पहले बीजिंग म्युनिसिपल रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट कमीशन ने कहा था कि वर्ष 2017 में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए वह 18.22 अरब युआन (2.6 अरब डॉलर) से अधिक की राशि खर्च करेगा। बीजिंग का लक्ष्य इस साल प्रदूषण स्तर को वार्षिक औसत पीएम 2.5 से 60 माइक्रोग्राम घनत्व तक नियंत्रित करना है। बीजिंग ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों को सजा देने के लिए पर्यावरण पुलिस का भी गठन किया है। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख