Hanuman Chalisa
✕

डॉक्टर टैबलेट से करेंगे निगरानी मरीज ने दवा ली या नहीं

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (15:01 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी नियामक ने डिजिटल ट्रैकिंग उपकरण से युक्त एक टैबलेट को मंजूरी दे दी है। इसकी मदद से डॉक्टर यह निगरानी कर सकेंगे कि मरीज वक्त पर दवाएं ले रहा है या नहीं। अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन के अनुसार, एबिलिफाई माईसाइट नामक इस टैबलेट को खासतौर से शिजोफ्रेनिया, बायपोलर डिसआर्डर और अवसाद से ग्रस्त मरीजों के लिए किया गया है।
 
मरीज द्वारा गोली को निगले जाने के बाद पेट के एंजाइम के संपर्क में आकर यह टैबलेट सक्रिय हो जाएगा और दवाओं से जुड़ा संदेश भेजता रहेगा। टैबलेट यह संदेश एक पैच पर भेजेगा, जहां से वह मोबाइल फोन पर जाएगा। मरीज के डॉक्टर, परिवार और रिश्तेदारों को इसकी पूरी जानकारी एक वेब पोर्टल के जरिए मिला करेगी। इससे सभी के लिए मरीज की निगरानी करना आसान हो जाएगा। एफडीए का कहना है कि दिमागी बीमारी से पीड़ित मरीजों को दवाई देने के संबंध में यह बेहतर साबित हो सकता है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख