Daily Horoscope
✕

धरती से डायनासोर का सफाया करने वाले क्षुद्रग्रह के टक्कर वाले स्थल के पास जीवन तेजी से लौटा

Updated: गुरुवार, 31 मई 2018 (21:39 IST)
वॉशिंगटन। धरती पर 6.6 करोड़ साल पहले एक विनाशकारी क्षुद्रग्रह गिरा था और तब यहां 75 फीसदी जीवन समेत डायनासोर के साम्राज्य का सफाया हो गया था। लेकिन इस टक्कर से जो गहरा गड्ढा (क्रेटर) बना था उसमें महज 10 साल के अंदर ही फिर जीवन लौट आया था। वैज्ञानिकों ने ऐसा कहा है।
 
 
अमेरिका के टेक्सास विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि यह विशाल गड्ढा महज 10 साल से भी कम समय में समुद्री जीवन का घर बन गया। उसमें महज 30,000 साल के अंदर एक फलता-फूलता पारस्थितिकी तंत्र बन गया, जो धरती पर किसी अन्य स्थल पर सामान्य (जीवन) स्थिति बनने की गति से अधिक तेज रफ्तार थी।
 
इस अध्ययन से यह सिद्धांत बौना हो जाता है कि ऐसी टक्कर से बनने वाले विशाल गड्ढों के आसपास स्थिति (जीवन) सामान्य होने की रफ्तार जहरीले धातु, जो टक्कर की वजह से निकलते हैं, काफी कम हो जाती है।
 
यह साक्ष्य दर्शाता है कि दुनियाभर में ऐसे में स्थिति सामान्य होने में स्थानीय कारकों का बड़ा असर होता है। इन निष्कर्ष का पर्यावरण पर असर हो सकता है, जो आज जलवायु परिवर्तन के प्रभाव में है। टेक्सास विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स के अनुसंधानकर्ता क्रिस लावेरी ने कहा कि हमने क्रेटर में कुछ ही सालों के अंदर जीवन पाया, जो वाकई बहुत तेज है। (भाषा)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख