Hanuman Chalisa

मशहूर हास्य कलाकार डिक ग्रेगरी का निधन

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (21:53 IST)
वॉशिंगटन। मशहूर अश्वेत हास्य कलाकार एवं 1960 के नागरिक अधिकार आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डिक ग्रेगरी का शनिवार रात 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 
 
उनके पुत्र क्रिस्टियन ने इंस्टाग्राम पर रविवार को लिखा कि बड़े दुख के साथ ग्रेगरी परिवार यह सूचित करता है कि कॉमेडी लीजेंड और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता डिक ग्रेगरी का शनिवार रात यहां निधन हो गया। उन्हें पिछले सप्ताह बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। 
 
ग्रेगरी 1960 से लगातार हास्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति दे रहे थे जिसमें उन्होंने नियमित रूप से रंगभेद और नस्लवाद की हंसी उड़ाई। वे अमेरिका के पहले ऐसे अश्वेत कलाकार थे जिन्होंने प्रतिदिन श्वेत दर्शकों एवं श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुति दी और खासे लोकप्रिय भी हुए।
 
ग्रेगरी का जन्म मिसौरी के सेंट लुईस में एक गरीब परिवार में हुआ था। वे अमेरिकी डाक सेवा में काम करते थे और लोगों के सामने प्रस्तुति भी देते थे। उसी दौरान 'प्लेब्वॉय' के संस्थापक एच. हेफनर ने उन्हें देखा और 1961 में अपने नाइट क्लब में हास्य कलाकार के तौर पर नियुक्त कर लिया लेकिन वहां उन्हें अधिक कामयाबी नहीं मिल सकी। 
 
इसके बाद उन्होंने हेफनर के क्लब से नाता तोड़ लिया और अपने कई कॉमेडी अलबम रिकॉर्ड किए और टेलीविजन टॉक शो में भी वे नजर आए। कुछ ही समय में वे सर्वाधिक पैसे कमाने वाले अश्वेत हास्य कलाकार बन गए। (भाषा)
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

अगला लेख