Hanuman Chalisa

मुर्दा अचानक खर्राटे लेने लगा

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (17:11 IST)
मैड्रिड। गोंजालो मोटोया जिमेनेज की 'डेड बॉडी' स्पेन के ओवीडो शहर में शव परीक्षण के लिए आई। लेकिन डेड बॉडी के शव परीक्षण से पहले उससे खर्राटे सुनाई देने लगे। पोस्टमार्टम करने वाले भी हैरान हुए बिना नहीं रहे। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि मृत घोषित होने के बाद स्पैनिश कैदी खर्राटे कैसे लेने लगा। 
 
गोंजालो मोटोया जिमेनेज की तीन डॉक्टरों ने जांच की थी और उसे मृत घोषित कर दिया था। लेकिन जब शव परीक्षण के लिए बॉडी पहुंची तो बैग से खर्राटों की आवाज आने लगी। बाद में, वह कैदी पोस्ट मॉर्टम टेबल से जिंदा लौटकर आ गया। स्पैनिश मीडिया के मुताबिक कुछ घंटे पहले ही तीन डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया था। 
 
पर डेड बॉडी से खर्राटों की आवाज आने से उसकी जिंदगी बच गई। इसको देखकर कहा जा सकता है कि वास्तविक जीवन में कुछ भी हो सकता है। La Voz de Asturias की रिपोर्ट के अनुसार, जेल अथॉरिटीज ने परिवार वालों को बताया कि जब सुबह की घंटी से उसकी नींद नहीं खुली तो लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। 
 
स्पैनिश टेल‍िविजन चैनल Telecinco के मुताबिक, 29 वर्षीय गोंजालो की तीन डॉक्टरों ने जांच की थी जिसमें कैदी ने जिंदा होने के कोई संकेत नहीं दिए। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया और उसकी बॉडी को बैग में डाल दिया गया और शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया।  
 
Il Mattino को उनके रिश्तेदार ने कहा- 'उन्होंने गोंजालो की बॉडी को खोल लिया था और छुरी चलाने के लिए मार्क भी बना लिए थे।' मृत घोषित करने के चार घंटे बाद जब बॉडी फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के पास मुर्दाघर में आई तो बैग के अंदर से खर्राटों की आवाज आ रही थी। इतना ही नहीं, इसके बाद बॉडी हिलने भी लगी थी।
 
जिसके बाद कैदी को इमरजेंसी रूम में ले जाया गया और देखभाल की जा रही है। वह अब तेजी से ठीक हो रहा है। कैदी के परिवार का कहना है कि तीन डॉक्टरों की यह बड़ी चूक है जिन्होंने उसे मृत घोषित किया। तीनों में से सिर्फ एक डॉक्टर ने जांच की और दो डॉक्टरों ने सीधा उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
El Espanol के एक समाचार में कहा गया है कि सरकार ने इनवेस्टिगेशन टीम को ऑर्डर दे दिया है कि इस बात का पता लगाया जाए कि अगर कैदी की मौत नहीं हुई थी तो उसे मृत घोषित क्यों किया गया?

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख