Hanuman Chalisa
✕

उत्तर कोरियाई हैकरों का साइबर हमला, निशाने पर दुनियाभर के बैंक

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (21:36 IST)
वाशिंगटन। दुनिया के कई बैंकों पर साइबर हमलों के स्रोत के तौर पर उत्तर कोरियाई हैकरों के एक समूह की पहचान की गई है जिसने एक अरब डॉलर से ज्यादा राशि उड़ाने की कोशिश की।
 
साइबर सुरक्षा कंपनी फायर आई की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में पहचाने गए समूह को एपीटी 38 नाम से जाना गया है जो अन्य उत्तर कोरियाई हैकिंग गतिविधियों से जुड़ा है और उसका मिशन अलग-थलग पड़े प्योंगयांग के शासन के लिए धन उगाही करना है।
 
फायर आई के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि एपीटी 38 उन कई हैकर समूहों में से है जो ‘लाजारुस’ नाम के संगठन की छत्रछाया में काम करते हैं, लेकिन अपने अनूठे हुनर और संसाधनों की वजह से उसने दुनिया के कुछ सबसे बड़ी साइबर सेंधामारियों को अंजाम दिया है।
 
फायर आई की खुफिया इकाई की उपाध्यक्ष सेंड्रा जॉयसे ने वाशिंगटन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध करने वाला यह समूह साइबर सेंधमारी के गुर अच्छी तरह जानता है।
 
उन्होंने कहा कि एपीटी 38 की एक विशेषता यह है कि कई बार इसके साधे गये निशानों के बारे में पता लगने में कई महीने और कई बार तो दो साल तक लग जाते हैं। इस समूह ने बैंकों से एक अरब डॉलर से ज्यादा पैसा गैरकानूनी तरीके से हस्तांतरित करने का प्रयास किया है।
 
जॉयसे ने कहा, वे संस्थान की गूढ़ताओं को समझने में समय लगाते हैं। सफलता मिलने पर वे अपने मालवेयर (सेंधमार सॉफ्टवेयर) को इस तरह लगाते हैं कि उनका शिकार हुए लोगों को यह पता चलने में बहुत मुश्किल आती है कि क्या हुआ।
 
जॉयसे ने कहा कि फायर आई ने तत्काल जरूरत देखते हुए इस तरह के खतरे के बारे में जनता के सामने बात रखने का फैसला किया क्योंकि उक्त सेंधमार समूह अब भी सक्रिय लगता है और किसी भी कूटनीतिक प्रयास का उस पर फर्क नहीं पड़ रहा। फायर आई की रिपोर्ट के अनुसार समूह ने 2014 के बाद से कम से कम 11 देशों में 16 संस्थानों को खतरे में डाला है।
 
इन साइबर हमलों में से कुछ में 2015 का वियतनाम टीपी बैंक हमला, 2016 में बांग्लादेश की बैंक में सेंधमारी, 2017 में ताइवान की फार ईस्टर्न इंटरनेशनल में हैकिंग और 2018 में मेक्सिको की बैंकोमेक्स तथा चिली की बैंकों पर साइबर हमले शामिल हैं।
 
फायर आई ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस मामले में उत्तर कोरिया के हैकर समूहों के बीच संसाधनों की किसी तरह की साझेदारी है। इनमें वो समूह भी शामिल हैं जो जासूसी और अन्य तरह के हमलों में शामिल हैं। (वार्ता) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख