dharma sangrah
✕

अमेरिका में अखबारों पर साइबर हमला, कम्प्यूटर नेटवर्क को बनाया निशाना

Updated: रविवार, 30 दिसंबर 2018 (18:37 IST)
लॉस एंजिल्स। साइबर हमले के कारण अमेरिका में कई अखबारों की प्रतियां लोगों के घरों तक देर से पहुंचीं। माना जा रहा है कि मालवेयर हमले को देश के बाहर से अंजाम दिया गया है।
 
'लॉस एंजिल्स टाइम्स' ने शनिवार को कहा कि हमले के जरिए ट्रिब्यून पब्लिशिंग के कम्प्यूटर नेटवर्क को निशाना बनाया गया। यह देश में कई अखबारों के प्रकाशन और मुद्रण से जुड़ा हुआ है। शुरुआत में लगा कि सर्वर की दिक्कतों के कारण ऐसा हुआ।
 
गड़बड़ी आने के कारण लॉस एंजिल्स और सेन डिआगो यूनियन ट्रिब्यून अखबार के शनिवार के अंक को उपलब्ध कराने में देरी हुई। हमले से 'न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'वॉलस्ट्रीट जर्नल' का वेस्ट कोस्ट संस्करण भी प्रभावित हुआ। इन दोनों अखबारों का प्रिंटिंग कार्य लॉस एंजिल्स टाइम्स प्रिंटिंग प्लांट में होता है।
 
कितने उपभोक्ता इससे प्रभावित हुए, इस बारे में सटीक संख्या तो नहीं पता लेकिन शनिवार की सुबह 'लॉस एंजिल्स टाइम्स' के अधिकतर पाठकों को अपना अखबार देर से मिला। हालात से अवगत एक सूत्र के हवाले से 'लॉस एंजिल्स टाइम्स' ने कहा कि हमारा मानना है कि इस हमले का मकसद आधारभूत संरचना, खासकर सर्वर को नुकसान पहुंचाना था।
 
गृह सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि समाचार प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने वाले संभावित साइबर हमले की खबरों से हम वाकिफ हैं और स्थिति को बेहतर तरीके से जानने के लिए काम कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख