kalsarpa dosh calculator
✕

विवादास्पद जासूसी चीनी जहाज वापस लौटा, भारत ने जताई थी चिंता

Updated: मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (00:06 IST)
कोलंबो। चीनी उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की 6 दिन की विवादित यात्रा के बाद सोमवार को वापस लौट गया। बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह पर नजर रखने में सक्षम पोत युआन वांग 5 को मूल रूप से 11 अगस्त को हम्बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचना था। लेकिन भारत की ओर से व्यक्त सुरक्षा चिंताओं के बाद श्रीलंका से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसके आगमन में देरी हुई थी।
 
चीनी पोत 16 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर दक्षिणी श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पहुंचा था और वहीं ठहरा था। बंदरगाह के मास्टर निर्मल सिल्वा ने यहां कहा कि पोत स्थानीय समयानुसार अपराह्न 4 बजे बंदरगाह से रवाना हुआ।
 
अधिकारियों ने कहा कि वह चीन के जियांग यिन बंदरगाह पहुंचेगा। भारत ने आशंका जताई थी कि श्रीलंकाई बंदरगाह की ओर जाते समय यह पोत भारत के रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी के प्रयास कर सकता है, हालांकि चीन ने इन आशंकाओँ को खारिज कर दिया था।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख