रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Congo, violence, anti-government March
Written By
Last Modified: किनशासा , मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 (15:03 IST)

कांगो में हिंसक हुआ सरकार विरोधी मार्च, 17 मरे

कांगो में हिंसक हुआ सरकार विरोधी मार्च, 17 मरे - Congo, violence, anti-government March
किनशासा। अफ्रीकी देश कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ काबिला के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में 17 लोगों की मौत के बाद संयुक्त राष्ट्र ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को संयम बरतने के लिए कहा है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कांगो के राष्ट्रीय सुरक्षा बलों से संयम बरतने की अपील की है।
गृह मंत्री ईवारिस्टे बोशाब ने कहा कि कल रैली के दौरान भड़की हिंसा में 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें  तीन पुलिसकर्मी हैं। ताजा हिंसा से अमेरिका की ओर से और प्रतिबंध लगाए जाने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि देश की विपक्षी रिफोर्मिस्ट फोर्स फोर यूनियन एंड सोलिडैरिटी (एफओएनयूएस) के अध्यक्ष जोशेफ ओलेंगा कोये ने दावा किया इस संघर्ष में 53 लोग मारे गए हैं जबकि स्थानीय दक्षिणपंथी अधिकारियों ने कहा कि इस  संघर्ष के दौरान 25 प्रदर्शकारियों को गोली मार दी गई।
 
उन्होंने कहा कि किनशासा के अलावा गोमा और किसनगानी से लगभग कई प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेता मार्टिन फायुलु के सिर में  चोट लगी है और उन्हें हिरासत में लिया गया है।
 
काबिला अपने दिवंगत पिता के स्थान पर 2001 में सत्ता में आए थे। देश के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति  का कार्यकाल दो बार से ज्यादा नहीं हो सकता। विरोधियों ने उन पर सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव में देरी का आरोप लगाया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
उड़ी आतंकी हमला : भारत को मिला दुनिया का साथ