• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Congo, explosion, army
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (15:35 IST)

कांगो में विस्फोट से 32 भारतीय शांति सैनिक घायल

कांगो में विस्फोट से 32 भारतीय शांति सैनिक घायल - Congo, explosion, army
कांगो। कांगो गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र गोमा में मंगलवार को एक विस्फोट से एक बच्चे की मौत हो गई और भारतीय शांति सेना के 32 सैनिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह विस्फोट पश्चिमी गोमा क्षेत्र में सुबह हुआ जिससे ड्यूटी पर तैनात 32 भारतीय शांति सैनिक घायल हो गए।
  
निकट की एक मस्जिद के इमाम इस्माइल सालूमू ने बताया कि उसने विस्फोट की आवाज सुनी और वह उस स्थान पर गया। इमाम ने बताया कि विस्फोट से तीन शांति सैनिकों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि कांगो में इस समय संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत विभिन्न देशों के 18 हजार शांति सैनिक तैनात हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लालू के समधी बनेंगे रामदेव, तेजप्रताप से होगी भतीजी की शादी!