biodatamaker
✕

कोलंबियाई पुलिस अकादमी में कार बम हमला, 21 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (15:42 IST)
बोगोटा। कोलंबिया के बोगोटा की एक पुलिस कैडेट प्रशिक्षण अकादमी में बृहस्पतिवार को हुए कार बम हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हो गए। कोलंबिया की राजधानी में पिछले 16 साल में हुआ यह सबसे भीषण हमला है।
 
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विस्फोटकों से भरे एक वाहन का इस्तेमाल करके ‘आतंकवादी हमला’ किया गया। वाहन में 80 किलोग्राम विस्फोटक था। कोलंबियाई पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘दुर्भाग्यवश, मृतकों की शुरुआती संख्या देखें तो 21 लोग मारे गए हैं जिसमें घटना के लिए जिम्मेदार शख्स भी शामिल है। 68 लोग जख्मी हुए हैं।’
 
बयान के मुताबिक, घायल हुए 58 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने पहले बताया था कि 11 लोग मारे गए हैं और 65 जख्मी हुए हैं।
 
कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुक ने ट्वीट किया, ‘सभी कोलंबियाई आतंकवाद को खारिज करते हैं और इसके खिलाफ लड़ाई में हम एकजुट हैं।’ बाद में राष्ट्र के लिए जारी एक बयान में डुक ने कहा था कि उन्होंने कोलंबिया की सीमाओं और शहरों तक जाने वाले हर रास्ते तक जरूरी साजोसामान पहुंचाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने यह अनुरोध भी किया है कि सभी जांच को प्राथमिकता दी जाए...ताकि इस हमले के मास्टरमाइंड और उसके साथियों की पहचान की जा सके।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘कोलंबिया दु:खी है, लेकिन हिंसा के आगे सिर नहीं झुकाएगा।’ 
 
अधिकारियों ने हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की है। उसने जनरल फ्रांसिस्को डी पाउला सेंटेंडर ऑफिसर स्कूल में कैडेट के प्रोन्नति समारोह के दौरान हमला किया। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सरकारी अभियोजक नेस्टर हमबर्तो मार्टिनेज ने संदिग्ध के तौर पर जोस अल्दामेर रोजस रॉड्रिग्ज का नाम लिया है। मार्टिनेस ने कहा कि रोजस रॉड्रिग्ज सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल परिसर में वाहन लेकर घुसा।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘इस आतंकवादी कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने’ के लिए जांच शुरू की गई है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने बताया कि मृतकों में उनके देश का भी एक कैडेट है और एक अन्य कैडेट मामूली रूप से घायल है। लातिन अमेरिकी मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री किमबर्ली ब्रीएर ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। बोगोटा में अमेरिका के दूतावास ने हमले की जांच में मदद करने की पेशकश की है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

'नॉटी बॉय' से 'स्मार्ट बॉय' बना ISRO का रॉकेट: अंतरिक्ष में भारत की एक और छलांग, लॉन्च हुआ NVS-03 सैटेलाइट

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

अगला लेख