Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान में 2 धार्मिक समूहों में झड़प, 2 लोगों की मौत व 17 घायल

Updated: सोमवार, 1 अगस्त 2022 (17:18 IST)
इस्लामाबाद। इस्लामिक महीना मोहर्रम की शुरुआत के दौरान पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में 2 धार्मिक समूहों के बीच हुए टकराव में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है और 17 अन्य घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार गिलगितके शीर्ष शिया नेता अगा राहत हुसैन अल हुसैनी खोमार चौक पर हजरत इमाम हुसैन का अलाम (झंडा) लहरा रहे थे तभी 2 समूहों के बीच यह झड़प हुई।
 
समाचार पत्र 'डॉन' की खबर के अनुसार गिलगित उपायुक्त कार्यालय के निकट यादगार चौक पर रविवार को यह घटना उस समय हुई, जब गिलगित-बाल्टिस्तान के एक शीर्ष शिया नेता मोहर्रम की शुरुआत के मौके पर खोमार चौक पर हजरत इमाम हुसैन का झंडा फहरा रहे थे।
 
खबर में पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि मोहर्रम के महीने के शुरुआत के मौके पर गिलगित बाल्टिस्तान के शीर्ष शिया नेता अगा राहत हुसैन अल हुसैनी खोमार चौक पर हजरत इमाम हुसैन का अलाम (झंडा) लहरा रहे थे तभी 2 समूहों के बीच यह झड़प हुई।
 
पुलिस के अनुसार इस झड़प में शिया समुदाय के 2 लोगों की मौत हो गई। खबर में कहा गया है कि वहां गोलीबारी भी हुई जिसमें 17 अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है।
 
गृह सचिव इकबाल हुसैन खान ने बताया कि इस घटना में कथित रूप से शामिल 44 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा गुप्तचर सूचना के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। गिलगित बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने कहा कि मुट्ठीभर लोग शहर के शांतिपूर्ण वातावरण को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सरकार के साथ सहयोग करने की अपील की।(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख