Daily Horoscope

चीन उच्च गति रेलवे को भूकंप निरीक्षण प्रणाली से करेगा लैस, बढ़ेंगी पूर्व सूचना क्षमताएं

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (10:55 IST)
बीजिंग। चीन 2021 तक देशभर में उच्च गति वाले रेल नेटवर्क को भूकंप की पूर्व सूचना आधिकारिक रूप से प्रदान करने लगेगा। चाइना अर्थक्वेक एडमिनिस्ट्रेशन (सीईए) ने यह जानकारी दी है।


सीईए के उप प्रमुख यिन चाओमिन ने कहा कि इन सेवाओं से चीन के उच्च गति वाले रेल तंत्र और भूकंप सूचना प्रणाली के बीच सूचनाओं के एकीकरण एवं बंटवारे को लाभ होगा और देश की भूकंप की पूर्व सूचना क्षमताएं बढ़ेंगी।

संवाद समिति शिन्हुआ ने रविवार को यिन के हवाले से खबर दी कि इस योजना से चीन के विशाल उच्च गति रेल नेटवर्क की सुरक्षा मजबूत होगी। देश में 2020 तक उच्च गति रेल नेटवर्क की लंबाई 30000 किलोमीटर तक हो जाएगी और तकरीबन 80 फीसद बड़े और मंझौले शहर उससे जुड़ जाएंगे। यिन ने कहा कि सीईए भूकंप पूर्वसूचना प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान करता रहेगा तथा उसकी सटीकता एवं विश्वसनीयता बढ़ाएगा। (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख