Daily Horoscope
✕

ड्राइवर की सीट के पास पहुंचकर महिला लगी झगड़ने, एक भी यात्री जिंदा नहीं बचा

Updated: शनिवार, 3 नवंबर 2018 (16:34 IST)
चीन में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को यहां एक यात्री बस पुल की रैलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। हादसे में बस में सवार 13 लोगों की मौत हो गई। घटना में यह बात सामने आई कि एक महिला यात्री बस के ड्राइवर से लड़ाई कर रही थी। दोनों की लड़ाई के चलते यह खौफनाक हादसा हो गया।

दक्षिण पश्चिम चीन में यह दिल दहलाने वाली घटना हुई। दक्षिण पश्चिम चॉगकांग शहर के यांग्त्जी नदी में पुल पार करते वक्त बस रैलिंग को तोड़कर नदी में गिर गई। खबरों के अनुसार बस ड्राइवर ने बस स्टॉप पर बस नहीं रोकी, इससे गुस्सा होकर महिला और ड्राइवर की लड़ाई होने लगी। इसी बीच महिला ने बस ड्राइवर के सिर पर हमला कर दिया।

दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि एक महिला यात्री ड्राइवर के सिर पर वार करती है जिससे ड्राइवर बस पर से कंट्रोल खो देता है और बस नदी में गिर जाने से बेकसूर लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।


सीसीटीवी कैमरे में महिला की यह हरकत रिकॉर्ड हुई। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ कि महिला ने एक बार वार किया। इससे बाद चालक ने झटके से व्हील को बाईं ओर घुमाया और बस सामने की ओर से आ रही गाड़ियों की तरफ चली गई और खाई में गिर गई। पुलिस के मुताबिक 13 शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। 
‍(चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख