Hanuman Chalisa
✕

कराची में चीनी कर्मचारी की हत्या

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (00:18 IST)
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जहाजरानी कंपनी में काम करने वाले चीनी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और अस्पताल अधिकारियों ने इसे लक्षित हमला करार दिया है।


इस व्यक्ति की पहचान छेन झू (45) के तौर पर की गई है और जिस समय हमला किया गया उस वक्त वह कराची शहर में एक बाजार में अपनी कार में था। पुलिस ने बताया कि कार पर दागी गई गोलियों में और एक गोली उसके सिर में लगी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

कराची के पुलिस उप महानिरीक्षक एजाज खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह लक्षित हत्या का मामला प्रतीत होता है और वह एक चीनी जहाज कंपनी कोस्को शिपिंग लाइंस कंपनी के साथ जुड़ा था। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

चीन ने दिसंबर में अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की थी कि उन पर हमले किए जा सकते हैं। पाकिस्तान में चीनी उपस्थिति इन दिनों काफी बढ़ती जा रही है और चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के लिए चीन ने 57 अरब डॉलर देने का संकल्प किया है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

अगला लेख