biodatamaker

चीन में भारी बर्फबारी से तबाही, 21 की मौत

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (01:00 IST)
बीजिंग। चीन में भारी बर्फबारी का कहर सोमवार को भी जारी रहने से घरों , कृषि भूमि और बिजली सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचा। पिछले एक सप्ताह में 21 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
 
 
आपदा न्यूनीकरण के लिए चीन के राष्ट्रीय आयोग ने कहा है कि सबसे ज्यादा जिआंगसू, हूबेई, हुनान, शांक्सी प्रांत और चोंगक्वींग नगरपालिका क्षेत्र को नुकसान पहुंचा।
 
 
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, आयोग ने कहा कि 3700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया और 14000 लोगों को आपात सहायता की जरूरत हुई। भीषण बर्फबारी से 700 से ज्यादा मकान गिर पड़े और तकरीबन 2800 मकानों को नुकसान हुआ।
 
प्रतिकूल मौसम के कारण 233100 हेक्टेयर कृषिभूमि प्रभावित हुई, जबकि 8100 हेक्टेयर में फसल प्रभावित हुई। इस तरह 5.5 अरब युआन (8.54 करोड़ डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ।
 
उत्तर-पूर्वी लिआओनिंग प्रांत में 19 एक्सप्रेसवे को कल रात बर्फबारी शुरू होने के बाद बंद कर दिया गया अथवा यातायात को नियंत्रित किया गया। (भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

जापान के साथ यूपी की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में उद्योग से कृषि तक बनेगी बड़ी साझेदारी की रणनीति

OBC बेटियों की शादी में योगी सरकार का बड़ा सहारा, 30 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला ₹60.93 करोड़ का अनुदान

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, जानें कौन-कौन शामिल

अगला लेख