kalsarpa dosh calculator
✕

चीन ने कसा उत्तर कोरिया पर शिकंजा

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (09:36 IST)
बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से इस माह के शुरू में उत्तर कोरिया के खिलाफ लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के अनुरूप अब चीन ने भी उत्तर कोरियाई कंपनियों और उपक्रमों के चीन में व्यापार करने पर रोक लगा दी है।
 
चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात इस आशय का आदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि उत्तर कोरिया के नए संयुक्त उपक्रमों, नए स्वामित्व वाली इकाइयों अथवा कंपनियों या मौजूदा व्यापारिक कंपनियों के विस्तार पर चीन में रोक रहेगी।
 
इसके अलावा चीनी नागरिकों, उद्यमियों अथवा कंपनियों को उत्तर कोरिया में व्यापार के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। ये नए प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होंगें।
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, चीन, जापान, अमेरिका और अन्य देशों की ओर से उत्तर कोरिया पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का मकसद उस पर अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए दबाव बनाना है। (वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख