ramcharitmanas
✕

चीन ने पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत परीक्षण के लिए उतारा

Updated: रविवार, 13 मई 2018 (11:16 IST)
बीजिंग। चीन ने अपना पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत रविवार को समंदर में परीक्षण के लिए उतार दिया। सरकारी 'चाइना डेली' ने एक संक्षिप्त रिपोर्ट में बताया कि पूरी तरह से देश में ही विकसित किया विमानवाहक पोत रविवार सुबह समुद्र में रवाना हो गया, जहां इसको परखा जाएगा।
 
 
चीन ने अप्रैल 2017 में दूसरा विमानवाहक पोत लॉन्च किया था। इससे पहले उसने 2012 में पहले पोत लिआओनिंग को अपनी नौसेना में शामिल किया था। यह सोवियत संघ में बना पोत है जिसको दुरुस्त करके शामिल किया गया था। लिआओनिंग अभी सेवा में है लेकिन इसका इस्तेमाल अधिकतर उन नए पोतों के शोध और उनमें सुधारों के लिए होता है जिनका निर्माण करने का चीन इरादा रखता है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन शंघाई में अपना तीसरा विमानवाहक पोत बना रहा है। देश ने विवादित दक्षिण चीन सागर के साथ-साथ हिन्द महासागर से संचालित होने के लिए 2030 तक 4 विमानवाहक पोत की योजना बनाई है। कुछ रिपोर्टें कहती हैं कि चीन परमाणु विमानवाहक पोत बनाने की भी योजना बना रहा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख