Daily Horoscope
✕

लीबिया में कार बम धमाके, 27 की मौत, 30 घायल

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (09:57 IST)
बेंगाजी। लीबिया के पूर्वी शहर बेंगाजी में मंगलवार देर रात हुए दोहरे कार बम धमाकों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
  
पहला धमाका उस समय हुआ जब बेंगाजी के अल सलमानी जिले की एक स्थानीय मस्जिद में नमाज के बाद लोग बाहर निकल रहे थे। बम धमाके की जानकारी मिलते ही सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए।
 
सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के 10 से 15 मिनट बाद नजदीक खड़ी हुई एक मर्सिडीज कार में शक्तिशाली धमाका हुआ जिसमें एक एम्बुलेंस के पास मौजूद कई लोगों की मौत हो गई। 
 
अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में सुरक्षाबलों के अलावा सामान्य नागरिक भी शामिल हैं। इन धमाकों में जांच से जुड़े अहमद अल-फेईतौरी नामक एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई जबकि खुफिया विभाग का मेंहदी अल-फेलाह नामक एक अन्य अधिकारी घायल हो गया। इन कार बम धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है। (वार्ता)
फाइल फोटो

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख