ganesh chaturthi

कनाडा में चक्रवाती बम का कहर : बिजली बंद, बर्बाद हुई सड़कें..

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2018 (12:37 IST)
टोरंटो। कनाडा के सबसे बडे शहर टोरंटो में इन दिनों भयंकर बर्फबारी हो रही है और इसकी वजह से बेघर लोगों को आश्रय उपलब्ध कराना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है तथा पूर्वी राज्यों में हजारों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है और तटीय क्षेत्रों की सड़के बर्बाद हो गई हैं।
 
कनाडा के पर्यावरण विभाग के अनुसार इन दिनों बर्फीली हवाओं की रफ्तार 169 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो गई है और शनिवार को हैलिफैक्स से ओटावा के बीच सड़कों पर जमी बर्फ को हटाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेज हवाओं के चलते बिजली आपूर्ति बाधित है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि वातावरण दाब में आई जोरदार गिरावट से ऐसी बेरहम मौसमी दशाएं बनी है और इसे 'चक्रवाती बम' भी कहा गया है। भयंकर बर्फीले तूफान ने पूर्वी तट पर आने से पहले कनाडा के समुद्री राज्यों में कहर बरपाया और इसकी वजह से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई तथा तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे चला गया है। टोरंटो शहर में ही तापमान शून्य से 21 डिग्री नीचे है जिससे लोगों में फ्रोस्ट बाइट (शरीर के अंगों का गल जाना) का खतरा बढ़ गया है।
 
प्रशासन ने इस मौसम को देखते हुए टोरंटो के पुराने इलाके में सेना के एक शस्त्रागार को बेघर लोगों को शरण देने के लिए खोलने की योजना बनाई है लेकिन सोमवार से पहले यह भी तैयार नहीं होगा। इस बात को लेकर टोरंटो के मेयर जान टोरी की जोरदार आलोचना हुई है कि उन्होंने इस तरह के इंतजाम पहले नहीं किए।
 
पेशे से नर्स और हाउसिंग एडवोकेट कैथी कोवी ने तापमान में लगातार आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए हुआ कि जिन लोगों के पास घर नहीं है वे सड़कों पर ठंड के कारण मारे जाएंगें। उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों में मैंने इससे बुरा समय कभी नहीं देखा हैं। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख