kalsarpa dosh calculator
✕

Canada PM Justin Trudeau बोले- सच लाने में सहयोग करे भारत, PM मोदी के साथ हुई बातों का किया खुलासा

Updated: गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (22:58 IST)
canada PM on India : भारत और कनाडा के बीच जारी तनातनी पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) का एक और बयान सामने आया है। ट्रूडो ने कहा है कि 'सच सामने लाने के लिए भारत सहयोग करे। मैं चाहता हूं भारत हमारे साथ मिलकर काम करे।'  कनाडाई पीएम ट्रूडो का कहना है, 'मैं भारत सरकार से हमारे साथ काम करने, इन आरोपों को गंभीरता से लेने और न्याय को अपने तरीके से चलने देने का आह्वान करता हूं।'
 
पीएम मोदी के साथ क्या हुई बात : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री (मोदी) के साथ सीधी और स्पष्ट बातचीत हुई। इसमें मैंने बिना अपनी चिंताओं को साझा किया...हम भारत सरकार से इसे गंभीरता से लेने और इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता लाने, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने का आह्वान करते हैं। हमारे देश में कानून का शासन है। हम कनाडा के लोगों की सुरक्षित रखने और हमारे मूल्यों को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य करना जारी रखेंगे। 
 
भारत ने दिया था कड़ा रिएक्शन : इससे पहले जस्टिन ट्रूडो ने भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने का निराधार आरोप लगाए थे। इस पर भारत ने कड़ा रिएक्शन दिया था। 
ALSO READ: Canada को भारत ने बताया आतंकियों की पनाहगाह, लगाई लताड़, 10 बड़ी बातें
कनाडा ने जब भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला किया तो भारत ने भी तत्काल कनाडा के राजनयिक को भारत छोड़ने का आदेश दे दिया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई। इसी बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार बेहद सख्त एक्शन मोड में आ गई। भारत ने कनाडा पर कार्रवाई करते हुए कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
 
इससे पहले जस्टिन ट्रूडो ने भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने का निराधार आरोप लगाए थे। इस पर भारत ने कड़ा रिएक्शन दिया था। कनाडा ने जब भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने का निर्णय लिया तो भारत ने भी तत्काल कनाडा के राजनयिक को भारत छोड़ने का आदेश दे दिया। 
 
इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई। इसी बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार बेहद सख्त एक्शन मोड में आ गई। भारत ने कनाडा पर कार्रवाई करते हुए कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एजेंसियां Edited by :  Sudhir Sharma

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख