sundarkand
✕

कैलिफोर्निया में बंदूकधारी ने चलाई गोलियां, चार की मौत

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (07:45 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बंदूकधारी ने कई स्थानों पर गोलियां चलाई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तथा दस अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस तथा स्थानीय मीडिया ने बताया कि मंगलवार को कोरनिंग शहर में एक प्राइमरी स्कूल के पास गोलीबारी में दो बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया।
 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ट्वीट कर कहा कि उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना के बारे में जानकर काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हम साहसी कानून प्रवर्तन के प्रयास की सराहना करते हैं। हम हालात पर नजर रखेंगे और समर्थन करेंगे। हम सभी के लिए बेहतर जीवन की कामना करते हैं।
 
उत्तरी कैलिफोर्निया में तहेमा काउंटी के असिस्टेंट शेरिफ्फ फिल जॉनसन ने बताया कि बंदूकधारी की पहचान नहीं हो पायी है। उसके पास एक स्वचालित राइफल तथा दो हथगोला था। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की मंशा के बारे में भी तत्काल पता नहीं चला है। (वार्ता) 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख