shradh paksha
✕

ब्रिटेन में 'बुरके' को लेकर बस चालक और महिला के बीच जमकर बवाल, किया आतंकियों जैसा सलूक

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (18:43 IST)
लंदन। ब्रिटेन में एक बस चालक और महिला के बीच बुरके को लेकर जमकर बवाल हुआ। बस चालक की जिद की वजह से उस महिला का सफर करना दुश्वार हो गया। बस चालक ने महिला के साथ 'आतंकवादी' जैसा सलूक किया। बस चालक इतना उत्तेजित हो गया कि उसने कहा कि नकाब हटाकर महिला से उसका चेहरा देखने के लिए दबाव बनाया। यही नहीं, बस चालक का कहना था कि बुरकाधारी महिला विस्फोट कर सकती है। 
 
 
बुरका पहने उक्त महिला ‘फर्स्ट बस’ में ईस्टान से ब्रिस्टॉल सिटी सेंटर जा रही थीं। वह तब स्तब्ध रह गईं, जब बस चालक उनके गाड़ी में चढ़ते ही उनसे नकाब हटाने के लिए जोर-जोर से कहने लगा जबकि उनकी गोद में दो महीने का बच्चा था।
 
ब्रिस्टॉल लाइन की रिपोर्ट के अनुसार 20 वर्षीय महिला ने कहा, ‘चालक ने कहा, मैं डरावनी हूं और खतरनाक हूं। वह पूरे सफर के दौरान यही बोलता रहा। वह संकेत दे रहा था कि मैं बस में विस्फोट कर दूंगी। जब मेरे साथ एक बच्चा है तब यह कैसे मुमकिन है?’ 
 
उन्होंने कहा, कि बस चालक लगातार मेरी बेइज्जती करता रहा और उसने मुझे दहशतगर्द बना दिया और कहता रहा कि सबको एक-दूसरे का चेहरा देखना चाहिए। महिला ने कहा कि मुझे सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया गया। मैं मायूस हूं। यह 2018 है और हमें ऐसा नहीं होना चाहिए। 
 
बस चालक और बुरकाधारी महिला के विवाद ने जब तूल पकड़ा और मीडिया की सुर्खियों में आता तो 'फर्स्ट बस' कंपनी भी हरकत में आ गई। 'फर्स्ट बस' ने इस विवाद पर अपनी तरफ से माफी मांगते हुए कहा कि चालक ने बड़ी गलती की है। कंपनी की अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत उसे लताड़ लगाई गई है।
 

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख