dharma sangrah
✕

प्‍लास्टिक कचरा हो सकेगा रिसाइकल

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (17:28 IST)
लंदन। यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में दावा किया है कि अब प्‍लास्टिक को गुणवत्‍ता के साथ बार-बार इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। पेटेज नामक एंजाइम प्‍लास्टिक की रासायनिक संरचना को तोड़कर उसे बुनियादी स्‍वरूप में तब्‍दील करता है। इससे प्‍लास्टिक को गुणवत्‍ता के साथ बार-बार इस्‍तेमाल किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शोध के दौरान प्राकृतिक बैक्‍टीरिया, ताकतवर एंजाइम में तब्‍दील हो गया था।
 
ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने एक ऐसा एंजाइम विकसित किया है, जो प्‍लास्टिक की रासायनिक संरचना को तोड़कर उसे उसके बुनियादी स्‍वरूप में बदल देता है। इससे जहां वैज्ञानिकों को प्‍लास्टिक रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी वहीं इस प्रक्रिया से प्‍लास्टिक को बार-बार उसके बुनियादी स्‍वरूप में बदला जा सकता है। इससे प्‍लास्टिक कचरे में कमी आएगी और प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल बार-बार किया जा सकेगा। 
 
पेटेज नामक यह एंजाइम वैज्ञानिकों ने अचानक ही विकसित किया है। इस एंजाइम का परीक्षण जापान के एक रिसाइकिलिंग प्‍लांट में किया गया। पेटेज सामान्‍य रूप से इस्‍तेमाल होने वाली पॉलीइथाइलीन टेरेफेथैलेट (पीईटी) नामक प्‍लास्टिक की रासायनिक बनावट को तोड़ने में सक्षम है और उसे उसके बुनियादी स्‍वरूप में बदलने में भी सक्षम है। 
 
पीईटी को पानी और कोल्‍ड ड्रिंक्‍स की बोतलें बनाने में इस्‍तेमाल किया जाता है। इन्‍हें इस्‍तेमाल के बाद फेंक दिया जाता है, जिससे कचरा फैलता है और यह नॉन बायोडेग्रेडेबल होने के कारण पर्यावरण को खतरा पहुंचाते हैं लेकिन अब प्लास्टिक के कचरे को भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 
मौजूदा समय में प्‍लास्टिक की जो रिसाइकिलिंग प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसमें प्‍लास्टिक बोतलों को निम्‍न क्‍वालिटी के पदार्थ और उत्‍पाद में रिसाइकिल किया जाता है जैसे कार्पेट और अन्‍य उत्‍पाद। इस समय दो तरह के पीईटी हैं- वर्जिन ग्रेड और रिसाइकिल पीईटी (आरपीईटी)। 
 
वर्जिन ग्रेड पीईटी कच्‍चे तेल से प्राप्‍त होता है और इसका इस्‍तेमाल प्‍लास्टिक बोतलें बनाने में होता है लेकिन आरपीईटी को किसी बड़े व टिकाऊ उत्‍पाद बनाने में इस्‍तेमाल नहीं किया जाता और एक समय के बाद यह अनुपयोगी हो जाता है। ऐसे में इसे कचरे के रूप में या लैंडफिल के रूप में फेंक दिया जाता है जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। 
 
पर शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किए गए पेटेज से इसे भी बुनियादी रासायनिक संरचना में तब्‍दील किया जा सकेगा, जिनका इस्‍तेमाल किसी भी टिकाऊ और उपयोगी प्‍लास्टिक उत्‍पाद बनाने में किया जा सकेगा। शोधकर्ताओं का कहना है कि जब पीईटी से बनी प्‍लास्टिक बोतलों को एकत्र किया जाता है तो उन्‍हें वापस प्‍लास्टिक बोतलों में रिसाइकिल नहीं किया जा सकता। 
 
अभी इस तरह की जो प्रकिया है उसमें बोतलों को रिसाइकिल करके बोतलें बनाने से उनकी गुणवत्‍ता कम हो जाती है। इसलिए निर्माता उन्‍हें ना इस्‍तेमाल करके वर्जिन पीईटी को तवज्‍जो देते हैं लेकिन इस नए एंजाइम पेटेज से प्‍लास्टिक बोतलों को गुणवत्‍ता के साथ रिसाइकिल किया जा सकता है। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख