dharma sangrah
✕

लिबिया हिंसा में नेवी ने जिसे बचाया, उसी ने मैनचेस्टर में ले ली 22 लोगों की जान

Updated: मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (23:55 IST)
लंदन। ब्रिटिश नेवी भी यह यकीन नहीं कर पा रही होगी कि जिस शख्स को उसने हिंसा से बचाया, वही व्यक्ति 22 लोगों की जान ले लेगा। मैनचेस्टर में पिछले साल एक पॉप कंसर्ट में हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर को ब्रिटिश नौसेना ने 3 साल पहले हिंसाग्रस्त लीबिया से बचाया था।
 
हमले की जांच को लेकर मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। मैनचेस्टर में हुए उस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी। डेली मेल समाचार-पत्र के मुताबिक अगस्त 2014 में लीबियाई मूल के ब्रिटिश व्यक्ति सलमान अबेदी और उनके परिवार को नौसेना का जहाज एचएमएस इंटरप्राइज वहां से निकालकर माल्टा ले गया था। ये लोग उन 110 ब्रिटिश नागरिकों में शामिल थे, जिन्हें ब्रिटिश नौसेना ने बचाया था।
 
मई 2017 में उत्तरी-पश्चिमी इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एरियाना ग्रैंड द्वारा आयोजित किए गए एक कंसर्ट की समाप्ति के बाद मैनचेस्टर अरेना के बाहर तब 22 वर्षीय हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था। उस हमले में 22 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें 7 बच्चे शामिल थे।
 
एक सरकारी सूत्र ने समाचार-पत्र को बताया कि जिस व्यक्ति ने ब्रिटेन में इतने घातक हमले को अंजाम दिया था, उसे हमने लीबिया से बचाया था। खबर के मुताबिक लीबिया में वर्तमान में रह रहा उसका भाई हाशिम अबेदी मैनचेस्टर हमले को लेकर चल रही जांच के घेरे में है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख