Hanuman Chalisa

आईएस का साथ दे रहे ब्रिटिश नागरिकों को खत्म करेगा ब्रिटेन...

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (10:42 IST)
लंदन। नए रक्षा मंत्री गेविन विलियम्सन ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ रहे ब्रिटिश नागरिकों को खोजना चाहिए, उन्हें मार डालना चाहिए और देश में वापस आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
 
विलियम्सन ने डेली मेल से कहा कि एक मृत आतंकवादी ब्रिटेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने कहा कि उस खतरे को समाप्त करने और नष्ट करने के लिए हमें वह सब करना चाहिए जो हम कर सकते हैं।
 
एक अनुमान के मुताबिक, 800 ब्रिटिश पासपोर्टधारक इराक और सीरिया में लड़ने के लिए गए थे। इसमें से 130 मारे गए और करीब 400 वापस लौट रहे हैं। अभी भी 270 लोग पश्चिम एशिया में है।
 
यह मामला वर्ष 2014 में उस समय प्रकाश में आया जब ‘जिहादी जॉन’ कहलाने वाला ब्रिटिश नागरिक मोहम्मद इमवाजी आईएस के दुष्प्रचार वीडियो में बंधकों का सिर काटते हुए नजर आया।
 
कदाचार के आरोप में पिछले माह माइकल फैलन ने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद विलियम्सन रक्षा मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि जो लड़ाके दूसरे देशों में भाग रहे हैं उनका भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने इन लोगों को ब्रिटेन वापस लौटने देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे बिखर रहे हैं और अन्य जगहों पर फैल रहे हैं। हम लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।
 
विलियम्सन ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि उनके लिए कोई सुरक्षित जगह न हो ताकि वह अन्य देशों में जा कर नफरत न फैला सकें।
 
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे की हत्या की साजिश रचने के आरोप में लंदन की अदालत में दो लोगों को पेश करने के कुछ घंटों के बाद मंत्री का यह साक्षात्कार सामने आया है। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख