Hanuman Chalisa

भारत ने की ब्रिक्स देशों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता की वकालत

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (12:38 IST)
बीजिंग। भारत ने आज ब्रिक्स देशों के साथ अपने संबंध को बढ़ाने की वकालत की है। ब्रिक्स देशों ने वित्तीय मामलों से जुड़े अपने एजेंडे को विस्तार देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष मौजूद आतंकवाद से निपटने के मुद्दों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को इसमें शामिल कर लिया है।
 
ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को यहां संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि सुरक्षा संबंधी मुद्दों और आतंकवाद से निपटने के मुद्दों पर ब्रिक्स देशों के बीच एक अहम समझ बनी है।
 
उन्होंने कहा, वित्तीय मामलों में सहयोग के अलावा ब्रिक्स के एजेंडे में एक सतत् विस्तार हुआ है। सिंह ने कहा, ब्रिक्स के संयुक्त कार्य समूह की प्रक्रिया मई 2017 में पूरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक इस ब्लॉक की सितंबर में होने वाली बैठक से पहले अगले ही माह होने वाली है। सितंबर की बैठक चीन के शियामेन में होनी है।
 
बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने कहा, पिछले साल दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आतंकवाद से निपटने और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर एक अहम समझ बनी थी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सुषमा इस बैठक में शिरकत नहीं कर सकीं।
 
कल चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले सिंह ने कहा कि भारत ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को ज्यादा महत्व देता है और हम अपने संबंधों को और अधिक बढ़ाने के लिए अपने साथियों के साथ आपसी विश्वास, सम्मान एवं पारदर्शिता के साथ करीबी से काम करना जारी रखे हुए हैं। (भाषा) 
Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

CM योगी का आगरा दौरा, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 36 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

अगला लेख