Daily Horoscope
✕

Brian May: मैं अब उस ‘दिल’ के साथ अस्‍पताल से बाहर आया हूं जो बहुत मजबूत हो चुका है

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (18:24 IST)
ब्रायन मे। यह नाम है ‘क्‍वीन बैंड’ के लीड ग‍िटार‍िस्‍ट का। जो अभी-अभी अस्‍पताल से अपने द‍िल का इलाज करवाकर बाहर आए हैं।

बाहर आते ही उन्‍होंने एक फ्लाइंग क‍िस के साथ अपने दोस्‍तों और फैंस को कहा- मैं अब उस द‍िल के साथ बाहर आया हूं जो बहुत मजबूत हो चुका है।

दरअसल उन्‍हें हाल ही में एक मामूली द‍िल का दौरा आया था। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल में इलाज के बाद उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्‍ट शेयर की है।

उन्‍होंने कहा, एक छोटा सा हार्ट अटैक आया था इसके बाद मेरे द‍िल में तीन स्‍टंट लगाए गए हैं।

करीब 72 साल के हो चुके ब्रायन मे ने आगे ल‍िखा, इस अनुभव से गुजरने के बाद वे शॉक हो गए थे क्‍योंक‍ि मैं अक्‍सर सोचता था क‍ि मैं तो बेहद हेल्‍दी आदमी हूं।

खैर कोई बात नहीं अब मैं एक नए और मजबूत द‍िल के साथ ज‍िंदगी को जीने के ल‍िए अस्‍पताल से बाहर आ चुका हूं।

इसके बाद उन्‍होंने अपने फैंस को कहा क‍ि बेहतर होगा मुझे सांत्‍वना देने के बजाए शुभकामनाएं दें।
यूके के ब्रायन हेरोल्‍ड मे एक वर्ल्‍ड क्‍लास ग‍िटार‍िस्‍ट हैं। उन्होंने फ्रेडी मरकरी के साथ म‍िलकर बेहद पापुलर ‘क्‍वीन बैंड’ बनाया था। फ्रेडी मरकरी बैंड के लीड स‍िंगर थे जो वेस्‍टर्न म्‍यूज‍िक की दुन‍िया में एक रॉकस्‍टार नाम रहे हैं। बाद में इस बैंड के ड्रमर रोजर टेलर भी शामि‍ल हुए। तीनों की त‍िकड़ी ने रॉक और पॉप म्‍यूज‍िक की दुन‍िया पर कई सालों तक राज क‍िया। फ्रेडी की ज‍िंदगी पर ‘बोहेम‍ियन रैप्‍सेडी’ नाम की एक फ‍िल्‍म भी बनी है।

ब्रायन मे को शुरू से ही म्‍यूज‍िक का शौक रहा है। उन्‍होंने सबसे पहले नॉवेल‍िस्‍ट जॉर्ज ऑरवेल के नाम पर एक बैंड बनाया था। बाद में उनकी मुलाकात सिंगर फ्रेडी मरकरी और ड्रमर रोजर टेलर से हुई। इन तीनों के बैंड ‘क्‍वीन’ ने पूरी दुन‍िया में तहलका मचा दि‍या था। 45 साल की बेहद कम उम्र में 24 नवंबर 1991 में फ्रेडी की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख