Daily Horoscope
✕

झींगुर वाली ब्रेड लोकप्रिय

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (17:55 IST)
हेलसिंकी। यूरोप के कुछ देशों में आज झींगुर से बनी ब्रेड बहुत लोकप्रिय हो रही है। खानों की नई- नई किस्मों को लेकर उत्सुक रहने वालों के लिए खास खबर है कि झींगुरों से बनी ब्रेड जल्दी ही बाजार में आने वाली है। यह फिनलैंड में पहले से ही लोकप्रिय है। 
 
फिनलैंड की एक फूड कंपनी ने कहा है कि जल्‍दी ही वह क्रश झींगुर से बनी ब्रेड मार्केट में उतारने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार यह विश्व की पहली ब्रेड होगी जो कीटों से बनाई जाएगी। जल्दी ही ब्रेड फिनलैंड की बेकरी शॉप्स पर दिखाई देगी। 
 
इस ब्रेड को बनाने वालों ने बताया कि इस ब्रेड को आटे और सुखाए हुए झींगुर को मिला कर तैयार किया जाता है। एक पैकेट ब्रेड के लिए मले गए आटे में करीब 70 झींगुर का इस्तेमाल होता है और इन झींगुरों की कीमत करीब 3.99 यूरो पड़ती है। 
 
इस ब्रेड को तैयार करने वाली कंपनी का कहना है कि झींगुर वाली ब्रेड में सामान्य ब्रेड से काफी ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होगी। साथ ही ये लोगों को कीड़ों से बने बेकरी व्यंजन खाने की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक नई पहल भी साबित होगी। इस ब्रेड के बाजार में आने के साथ ही फिनलैंड छठा यूरोपीय देश बन जाएगा जहां कीट आधारित खाद्य पदार्थों का बाजार मौजूद होगा। बाकी देशों में ब्रिटेन, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया और डेनमार्क शामिल हैं।  

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

SIR को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब, SC मार्च पर कहा- हमें डरा नहीं सकते

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अंकिता भंडारी प्रकरण में धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई, न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उठाए कदम

अगला लेख