biodatamaker
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Brazil, boat crash, death

ब्राजील में नौकाएं दुर्घटनाग्रस्त, 39 की मौत

Brazil
सल्वाडोर (ब्राजील)। ब्राजील में दो दिन के भीतर दो नौका हादसों में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी अभी भी लापता कई लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
 
राष्ट्रपति माइकल टेमेर ने ट्वीटर पर बताया कि देश के उत्तरी हिस्से में दो राज्यों पारा और बहिया में नौका हादसों में हुई लोगों की मौत का हमें गहरा दुख है। उत्तरी मध्य पारा राज्य के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात शिंगू नदी में एक नौका के डूब गई थी, इस हादसे में अब तक 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
 
कैप्टन रिबेरियो नाम के जहाज में 49 लोग सवार थे, जिसमें से 23 को बचा लिया गया है। विभाग ने एक बयान में बताया कि आपात टीम पांच और लोगों की तलाश कर रही है। नौसेना ने बताया कि इसके अलावा, बहिया में कल तड़के एक नौका के डूब जाने के कारण 18 लोग मारे गए। (भाषा)