ramcharitmanas
✕

अमेरिका के बॉस्टन में हजारों लोगों ने नस्लभेद विरोधी मार्च में हिस्सा लिया

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (15:32 IST)
बॉस्टन। बॉस्टन में रविवार को हजारों की संख्या में लोगों ने नस्लभेद के विरोध में आयोजित मार्च में हिस्सा लिया। इसके सामने श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले राष्ट्रवादियों की ओर से आहूत रैली बहुत ही छोटी लग रही थी।
 
हालांकि पिछले सप्ताह वर्जीनिया में दोनों पक्षों की ओर से आयोजित रैलियों की भांति यहां हिंसा की कोई गंभीर घटना नहीं हुई, लेकिन पुलिस के साथ हल्की-फुल्की झड़प की घटनाएं जरूर हुईं।
 
कट्टर दक्षिणपंथी समूहों की ओर से आयोजित तथाकथित रैली स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे तक चलनी थी, लेकिन पुलिस ने उसमें भाग लेने वालों को आधा घंटा पहले ही वहां से हटा दिया। इस रैली में महज कुछ ही दर्जन लोग शामिल थे।
 
ऊपर से ली गई तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है कि नस्लभेद विरोधी रैली में शामिल होने वाले लोग कैसे बॉस्टन की मुख्य सड़क से लेकर कई ब्लॉकों में मौजूद हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ में नस्लभेद विरोधी भावनाएं बहुत मजबूत हैं। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख