ramcharitmanas

गायों को बचाने आए पुलिस दल पर हमला

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (14:58 IST)
गोधरा (गुजरात)। यहां बड़ी संख्या में कथित तौर पर वध के लिए लाई गई गायों को बचाने की कोशिश में आई एक पुलिस दल पर 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने शनिवार को हमला कर दिया। गोधरा के उपाधीक्षक वीके नाई ने बताया कि पुलिस को हमले के बाद 18 राउंड आंसूगैस के गोले दागने पड़े।
 
उन्होंने बताया कि जहां मवेशियों को रखा गया था, जब वहां पुलिस पहुंची तो उन पर भीड़ ने पत्थर फेंके। भीड़ को अलग-थलग करने के लिए पुलिस को 18 राउंड आंसूगैस के गोले दागने पड़े। सुरक्षा बलों को जब वध के लिए लाए गए मवेशियों के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने घेराबंदी तेज कर दी थी।
 
नाई ने बताया कि पुलिस ने वहां पाया कि बड़ी संख्या में मवेशियों को बांधकर रखा गया है। जब पुलिस ने मवेशियों को इकट्ठा कर वहां से ले जाने की कोशिश की तो उन पर भीड़ ने हमला कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि हमने 49 मवेशियों को वहां से जब्त किया और उन्हें गोशाला ले गए। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करके आगे की जांच जारी है। गुजरात में गाय और इसकी संतानों के वध पर पाबंदी है। (भाषा)
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख