ganesh chaturthi
✕

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बोरिस जॉनसन के घर 'विवाद', पुलिस को बुलाया

Updated: शनिवार, 22 जून 2019 (13:08 IST)
लंदन। ब्रिटेन की मीडिया के मुताबिक शुक्रवार को एक विवाद के बाद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बोरिस जॉनसन और उनकी साथी के घर पर पुलिस बुलाई गई। यह घटना ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में जॉनसन के अंतिम 2 में जगह बनाने के कुछ ही घंटों बाद हुई।

'द गार्डियन डेली' की खबर के अनुसार, जॉनसन के पड़ोसी ने बोरिस की एक साथी के घर से चीखने, चिल्लाने और मारपीट की आवाज आने की शिकायत की, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। समाचार पत्र के अनुसार जॉनसन की साथी कैरी साइमंड्स लंदन के पूर्व मेयर जॉनसन को यह कहती हुई सुनी गईं कि मेरे घर से चले जाओ।

लंदन मेट्रोपॉलिटिन पुलिस ने कहा कि उसके पास गुरुवार को देर रात 12 बजकर 24 मिनट पर स्थानीय निवासी का फोन आया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि फोन करने वाला पड़ोसी महिला की सुरक्षा को लेकर चिंतित था।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और उस पते पर रहने वाले सभी लोगों से बात की। वे सभी सुरक्षित और ठीक हैं। ब्रिटेन के मौजूदा विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन थेरेसा मे के इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला जेरेमी हंट से है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख