ramcharitmanas
✕

सीमा पर घुसपैठ पर रहेंगी पैनी निगाहें, नहीं हो सकेगी घुसपैठ

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (18:34 IST)
नई दिल्ली। सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ पर नकेल कसने तथा चीन से लगती सीमा पर सैन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए सेना को जल्द ही 600 मिनी मानव रहित यानों (यूएवी) से लैस किया जाएगा।
 
सीमा पार से आने वाले आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के बाद अब सेना घुसपैठ से पहले ही उनकी टोह लेकर उन्हें सीमा पर ही दबोचने की रणनीति बना रही है। सेना के अभियान में पिछले एक साल में ही पौने दो सौ से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं। 
 
लगभग 950 करोड़ रुपए की लागत से खरीदे जाने वाले ये ड्रोन अग्रिम मोर्चों को संभालने वाली सभी इन्फेंट्री बटालियनों को सौंपे जाएंगे। चार से पांच हजार मीटर की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम ये यान लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे और वहां की तस्वीरें निरंतर बटालियन कमांडर को भेजते रहेंगे। प्रत्‍येक इन्फेंट्री बटालियन के साथ-साथ आतंकवादरोधी अभियानों में लगी राष्ट्रीय राइफल्स को भी मिनी यूएवी दिए जाएंगे। 
 
सिक्किम सेक्टर के निकट डोकलाम क्षेत्र में चीनी सेना के साथ हाल ही में हुए गतिरोध तथा सीमा पार से रुकने का नाम नहीं ले रही घुसपैठ की घटनाओं के मद्देनजर इन्फेंट्री को ड्रोन विमानों से लैस किए जाने को काफी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 
 
चीन से लगती लगभग 4000 किलोमीटर लंबी सीमा पर हर वर्ष सीमा उल्लंघन की 350 से अधिक  घटनाएं होती हैं। पाकिस्तान से लगती सीमा पर भी पिछले कुछ महीनों में आतंकवादी घुसपैठ और विशेष रूप से बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले बढ़े हैं। सीमा पार की गतिविधयों पर ड्रोन से नजर रखे जाने से इन हमलों का भी समय रहते मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा। 
 
सेना के सूत्रों के अनुसार, इस सौदे में हाथ आजमाने वाली कंपनियों की निविदाओं की जांच की जा चुकी है और इनका तकनीकी मूल्यांकन तथा यूएवी का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कसौटियों पर खरा उतरने वाले यूएवी को जल्द ही चुन लिया जाएगा। यह खरीद 'बाय इंडियन' श्रेणी में भारतीय कंपनियों से ही की जाएगी। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी 'मेक इन इंडिया योजना' के तहत यह एक बड़ा सौदा होगा। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख