dharma sangrah
✕

आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान बैंकॉक में बम विस्फोट, 3 लोग घायल

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (15:37 IST)
बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई जगहों पर शुक्रवार को बम विस्फोट हुए, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। बम विस्फोट की इन घटनाओं ने पूरे बैंकॉक को हिलाकर रख दिया है, जहां आसियान शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी भाग लिया।

थाईलैंड में राजनीतिक हिंसा का एक भयानक इतिहास रहा है, जहां मार्च में हुए एक विवादित चुनाव के बाद भी राजनीतिक स्थिति बहुत खराब बनी हुई है। थाई सरकार की प्रवक्ता नारुमन पिन्योसिनवात ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने बमबारी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की और उन्होंने इसकी तत्काल जांच का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लोगों से नहीं घबराने की अपील की गई है। शहरभर में कई स्थानों पर बम विस्फोट हुए हैं, जो शायद तथाकथित पिंग पोंग बम हो सकते हैं, जो टेबल टेनिस के बॉल के आकार का होता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन प्रतीकात्मक हमलों का मकसद बड़े पैमाने पर लोगों को नुकसान पहुंचाने का नहीं, बल्कि शहर में आयोजित प्रमुख सम्मेलन के दौरान सरकार को शर्मिंदा करना था।

सुआनलुआंग जिले की निदेशक रेणु सुएसत्ताया ने कहा, बम विस्फोट में 3 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसी जिले में सबसे पहले बम विस्फोट की सूचना मिली थी। आपातकालीन पुलिस ने कहा कि मुझे एक रिपोर्ट मिली कि वे सड़क किनारे लगी झाड़ियों में छिपे ‘पिंग पोंग बम’ हैं। 2 और विस्फोट शहर के एक प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत के पास हुए।

बमों को निष्क्रिय करने के लिए शहर में बम निरोधक विशेषज्ञ को तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि एक सरकारी परिसर के आसपास वाले क्षेत्र में कम से कम 3 विस्फोट हुए हैं। बम विस्फोट की ये घटनाएं पोम्पिओ के संबोधन से ठीक पहले हुई। वह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक प्रणाली में फिर से शामिल होने के लिए थाईलैंड की प्रशंसा की।

थाईलैंड की सरकार ने मीडिया से बम विस्फोट के मकसद को लेकर अटकलें लगाने से बचने की अपील की है। उप प्रधानमंत्री प्रवीत वोंगसुवोन ने संवाददाताओं से कहा, हमें अभी तक नहीं पता है कि इसमें कितने लोग शामिल हैं। जिन लोगों ने ऐसा किया है वे स्थिति को भड़काना चाहते हैं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख