सम्बंधित जानकारी
- काबुल में बम विस्फोट, कई लोगों के हताहत होने की आशंका
- सीरिया में कार धमाके में 17 लोगों की मौत, नमाज के बाद बड़ी संख्या में थी भीड़
- श्रीलंका बम विस्फोट : मुस्लिम चरमपंथी समूह के 11 लोग गिरफ्तार, कोलंबो में मिला देशी बम
- श्रीलंका में धमाकों पर पीएम मोदी बोले, संकट की इस घड़ी में भारत पड़ोसी देश के साथ
अफगानिस्तान में बम विस्फोट में 34 लोगों की मौत, कई घायल
काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में बुधवार तड़के हुए एक भीषण बम विस्फोट में 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कम से कम 23 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
टोलो न्यूज के अनुसार, हेरात-कंधार राजमार्ग पर हुए बम विस्फोट में बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 34 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस प्रांत के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में मंगलवार को एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 3 लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हुए थे।
