Hanuman Chalisa

बोइंग के 38 विमानों के प्रमुख हिस्से में मिली दरारें

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (23:38 IST)
न्‍यूयॉर्क। बोइंग की सुरक्षा संबंधी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियों ने बोइंग के 737 एनजी विमानों की जांच-पड़ताल की। इसमें 3 दर्जन से अधिक विमानों की बुनियाद में दरारें मिली हैं, जिनकी मरम्मत किए जाने की जरूरत है।

बोइंग ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी सुरक्षा नियामक के आदेश के बाद दुनियाभर की एयरलाइनों ने 810 विमानों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया है कि इनमें से 38 या 5 प्रतिशत विमानों की मरम्मत की जरूरत है। एयरलाइन कंपनियों को कुछ बोइंग 737 एनजी विमानों की जांच के लिए कहा गया था। जांच में विमान के फ्यूसलेज को पंखों से जोड़ने वाले हिस्से में दरार मिली हैं।

बोइंग ने उन एयरलाइनों का नाम बताने से इनकार किया, जिन्होंने सुरक्षा संबंधी दिक्कतों की पहचान की है। ब्राजील की एयरलाइन कंपनी गोल ने कहा कि उसने अब तक 11 विमानों को खड़ा किया है, जबकि अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइन ने 2 विमान खड़े किए हैं।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

गुजरात में बारिश का तांडव: उमरगाम में 35.67 इंच बारिश, वलसाड-डांग जलमग्न, 365 सड़कें बंद

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में सड़क से संसद तक बवाल, भारी हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

अगला लेख