dipawali
✕

बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों में देगी अतिरिक्त सुरक्षा फीचर

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (23:21 IST)
न्यूयॉर्क। बोइंग अपने 737 मैक्स-8 विमानों में अब एक अतिरिक्त सुरक्षा फीचर उपलब्ध कराएगी। यह एक तरह की चेतावनी सूचक लाइट होगी, जो विमानों में लगे एंटीस्टॉल डिवाइस में किसी तरह की खामी होने पर सूचना देगी।
 
किसी भी विमान में एंटीस्टॉल डिवाइस, विमान के उड़ान के दौरान गति पर नजर रखने और उसके रुकने से बचाने के लिए लगाया जाता है। बोइंग का यह प्रस्ताव हाल में उसके इन विमानों के साथ घटी इंडोनेशिया और इथोपिया की दुर्घटना के बाद आया है। इन दोनों दुर्घटनाओं में कुल 300 से अधिक लोगों की जान चली गई।
 
इस घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसे 'असहमति लाइट' के तौर पर जाना जाता है। यह सुरक्षा फीचर आने वाले दिनों में वह अमेरिकी विमानन नियामक और अपने ग्राहकों के सामने रखेगी। इससे पहले इंडोनेशिया और इथोपिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों विमानों में यह सुरक्षा विकल्प उपलब्ध नहीं था। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

अगला लेख