dharma sangrah
✕

जमीन पर उतरते ही स्पेसएक्स के स्टारशिप में धमाका, हवा में उछला यान

Updated: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (13:20 IST)
केप केनवरल। स्पेसएक्स का यान स्टारशिप बुधवार को जब लैंडिंग कर रहा था तब ऐसा लग रहा था कि सबकुछ सामान्य है लेकिन जल्द ही परिस्थितियां बदल गईं। लैंडिंग के वक्त जैसे ही यान ने धरती को छुआ उसमें विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि यान हवा में उछल गया।
 
स्पेसएक्स अभियान की सफलता की घोषणा के पांच मिनट बाद ही यह हादसा हो गया। चमकीली गोली (बुलेट) की आकृति के रॉकेट शिप ने धरती को छुआ तब तक सब सामान्य था जिसके चलते स्पेक्सएक्स के कमेंटेटर जॉन इंस्प्रुकर ने इसकी सफलता की घोषणा कर दी। लेकिन तभी स्टारशिप में धमाका हो गया और यह हवा में उछल गया। आग का गोला बना यान फिर धरती पर गिर गया।
 
स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि कम से कम स्टारशिप बिना टूटे उतरा तो सही। उन्होंने कहा कि स्पेक्सएक्स टीम बढ़िया काम कर रही है। मस्क की योजना स्टारशिप के जरिए लोगों को चांद और मंगल पर भेजने की है।
 
स्पेसएक्स की ओर से इस बारे में अभी कुछ टिप्पणी नहीं की गई है कि गड़बड़ी आखिर कहां पर हुई।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख