ramcharitmanas

पाकिस्तान में बम धमाका, सात सैनिकों की मौत

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (12:27 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में पुलिस के एक ट्रक को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम सात पुलिसकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।
 
स्थानीय टेलीविजन समाचार चैनलों के मुताबिक यह विस्फोट सेना के एक ट्रक को निशाना  बनाकर किया गया। इस ट्रक में सैनिक सवार थे। समाचार चैनलों ने धमाके के बाद सेना के जलते हुए ट्रक के दृश्य भी दिखाए।

क्वेटा के सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वासिम बेग ने सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल की आपात सेवा इकाई में लाया गया है।
 
बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए मौतों की पुष्टि की। 22 घायलों का क्वेटा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। इस लड़ाई में बलूचिस्तान आगे है। जब तक इलाके में एक भी आतंकवादी है, तब तक हम नहीं रूकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला हमारे सुरक्षा बलों को अपने दायित्व का निर्वाह करने से रोक नहीं सकेगा। (भाषा)

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रनायकों के परिजनों का किया सम्मान, शौर्यगाथा की पुस्तकों का भी हुआ विमोचन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें : योगी आदित्यनाथ

कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा

अगला लेख