dharma sangrah
✕

तेल पाइपलाइन से चुरा रहे थे तेल, धमाके में गई 66 की जान

Updated: रविवार, 20 जनवरी 2019 (00:12 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के हिडाल्गो प्रांत में शुक्रवार को एक तेल पाइपलाइन में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।
 
पाइपलाइन विस्फोट शुक्रवार को तलाहुलिल्पान के सैन प्राइमिटिवो इलाके में स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे हुआ। उस समय पाइपलाइन से रिस रहे तेल को भरने लिए काफी संख्या में लोग उसके आस-पास एकत्रित थे। 
 
हिडाल्गो प्रांत के गवर्नर आमेर फयाद ने शनिवार को ट्वीट किया, 'विस्फोट में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है और 76 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 
 
फयाद के अनुसार स्थानीय सरकार प्राथमिकता के आधार पर घायलों की सहायता और राहत एवं बचाव में समन्वय स्थापित कर रही है।  सरकारी पेट्रोलियम कंपनी पेमेक्स ने कहा कि पाइपलाइन से अवैध तरीके से तेल निकाला जा रहा था।
 
फयाद ने स्थानीय लोगों को तेल चोरी के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, 'तलाहुलिल्पान में जो आज हुआ उसकी पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गैरकानूनी होने के अलावा अापके जीवन और परिवार को खतरे में डालता है।'
 
मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल ओब्राडोर ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों को आग को नियंत्रित करने का निर्देश दिये हैं और पीड़ितों के उपचार के लिए कहा है।  
 
ओब्राडोर ने कहा कि मैक्सिको में तेल चोरी गंभीर समस्या रही है जिससे देश को प्रतिवर्ष 2.9 से 3.9 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होता है। (वार्ता) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख