Daily Horoscope
✕

क्या है दुनिया के सबसे काले बच्चे का रहस्य..?

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (12:47 IST)
कुछ समय पहले ही सोशल साइट्‍स पर एक पूरी तरह से काले बच्चे की तस्वीर अपलोड की गई थी जिसमें दावा किया गया है कि यह दुनियाभर में सबसे काला बच्चा है। सोशल साइट पर वायरल इस तस्वीर यह भी दावा गया है कि यह बच्चा दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुआ है, लेकिन अब आप आपको दुनिया के सबसे काले बच्चे की तस्वीर का सच बतलाने वाले हैं।
 
फेसबुक और वॉट्सअप पर वायरल हो रही इस तस्वीर में एक बेहद काला बच्चा नजर आ रहा है जिसका न सिर्फ काले रंग काला है बल्कि आंखें और जीभ भी पूरी तरह से काली हैं। इस बच्चे की तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान रह गया, लेकिन यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि वायरल हो रही इस तस्वीर में कोई बच्चा नहींं है बल्कि पॉलिमर क्ले आर्ट से बनी एक डॉल है, जिसे बेबी गोरिल्ला मंकी क्ले डॉल के नाम से जाना जाता है। 
 
यह खिलौना एक कलाकार लीला पियरसन की रचना है। विदित हो कि वैलेंटाइन डे के दौरान ई-कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर इस गुड़िया को खरीदने की होड़ लग गई थी। ऑनलाइन साइट पर यह डॉल तकरीबन 3 हजार से साढ़े पांच हजार रुपए तक खरीदी गई है। इंसान की तरह दिखने और काले रंग को देखते हुए इसे साउथ अफ्रीका का बताया गया था, जिसके बाद दुनिया भर में इसकी तस्वीर वायरल हो गई।
 
इस तस्वीर को सबसे पहले ट्विटर पर @NaimHumphrey ने 10 जून 2015 को सबसे काला बच्चा बताकर पोस्ट किया था। फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह बच्चा ट्रेंड करने लगा था। यहां तक कि इस खबर के वायरल होने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी इस तरह के बच्चे होने की बात को नकारा था क्योंकि यह दावा किया जा रहा था कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस बच्चे का नाम शामिल कर लिया गया है, जिसका खुद गिनीज रिकॉर्ड को खंडन करना पड़ा था।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख