Hanuman Chalisa
✕

कॉफी पीकर चलेंगी लंदन की बसें

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (19:19 IST)
लंदन। ब्रिटेन में बसों के लिए बायो फ्यूल के तौर पर कॉफी का उपयोग किया जाने लगा है और अगर कोई कहे कि लंदन की सड़कों पर बसें कॉफी पी कर दौड़ेगीं, तो इसे मजाक में कही बात न समझें।  वैकल्पिक ईंधन के तौर पर ब्रिटेन की एक तकनीकी कंपनी बायो-बीन ने कॉफी के कचरे से तेल बनाया और उसे डीजल में मिला कर एक प्रभावशाली जैव ईंधन में परिर्वतित कर दिया। 
 
इस वैकल्पिक ईंधन से लंदन की सड़कों पर बसों को दौड़ाया गया। इस कंपनी का कहना है कि उसके पास लंदन में एक बस को साल भर तक चलाने के लिए पर्याप्त ईंधन है। जानकारों का मानना है कि इस तरह के फ्यूल का प्रयोग परिवहन उत्सर्जन को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। बेहतर होगा कि हम जानें कि जैव ईंधन क्या और कैसा होता है?
 
दरसल जैव ईंधन खाना पकाने के तेल और मांस की चर्बी से तैयार किया किया गया वैकल्पिक ईंधन होता है। अब कॉफी के कचरे से भी इसी तरह का तेल निकाल कर यह तैयार किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जैव ईंधन से लंदन की सड़कों पर पहले ही करीब 9,500 बसें दौड़ रही हैं। 
 
इस तरह के ईंधन से चलने वाली बसें अपने सामान्य इंजन के साथ ही चल सकती हैं, उनमें किसी तरह का परिवर्तन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसके साथ ही ईंधन के बनाने में भी कोई समस्या नहीं होती है। कॉफी वेस्ट से जैव ईंधन तैयार करने वाली कंपनी बायो-बीन का कहना है कि उसके लिए ईंधन बनाने में कोई समस्या नहीं है। 
 
साल भर तक एक बस को चलाने के लिए 25.5 लाख कप कॉफी की आवश्यकता होती है जबकि लंदन के लोग एक साल में 200,000 टन कॉफी वेस्ट तैयार कर देते हैं। कहने का अर्थ है कि पर्याप्त सामग्री मिल जाती है। इस समय कंपनी के पास 6000 लीटर कॉफी से बना जैव ईंधन तैयार है।     
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख