dipawali
✕

बाइडन ने रूस से हुए रैंसमवेयर हमले पर पुतिन को किया आगाह, कहा- परिणाम भुगतने होंगे

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (10:47 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को उसके देश से हुए रैंसमवेयर हमलों का परिणाम भुगतने को लेकर आगाह किया और अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बाइडन ने रूस में स्थित अपराधियों द्वारा किए जा रहे रैंसमवेयर हमलों के बारे में शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। इन हमलों का अमेरिका तथा अन्य देशों पर असर पड़ा है।

ALSO READ: जो बाइडन ने कहा, रैंसमवेयर हमले में अमेरिका को मामूली नुकसान हुआ
 
रैंसमवेयर एक प्रकार का मालवेयर है जिसका इस्तेमाल किसी संगठन के दस्तावेजों की चोरी करने और फिर उनके दम पर फिरौती मांगने के लिए किया जाता हैं। मालवेयर वास्तव में एक संदिग्ध सॉफ्टवेयर है जिसे कम्प्यूटर वायरस भी कहते हैं। बाइडन से पूछा गया कि क्या रूस को इन रैंसमवेयर हमलों के परिणाम भुगतने होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हां। वे इस मुद्दे पर पुतिन के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका यह उम्मीद करता है कि जब उनकी सरजमीं से रैंसमवेयर हमले किए जा रहे हैं, भले ही यह रूस सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है, ऐसे में अगर हम उन्हें पर्याप्त सूचना दें कि यह हरकत किसने की है तो आशा है कि वे कार्रवाई करेंगे।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दूसरी बार हमने नियमित संवाद के लिए संचार को माध्यम स्थापित किए हैं ताकि जब दोनों देशों में से किसी को लगे कि कुछ ऐसा घटित हो रहा जिससे अन्य देश पर असर पड़ेगा तो हम एक-दूसरे से बातचीत कर सकें। व्हाइट हाउस ने बताया कि बातचीत के दौरान बाइडन ने रूस में चल रहे रैंसमवेयर गिरोहों का भंडाफोड़ करने के लिए रूस द्वारा कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि वह रैंसमवेयर से पैदा हुए वृहद खतरे से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपने लोगों और उसके अहम बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के लिए हरसंभव कार्रवाई करेगा।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

'नॉटी बॉय' से 'स्मार्ट बॉय' बना ISRO का रॉकेट: अंतरिक्ष में भारत की एक और छलांग, लॉन्च हुआ NVS-03 सैटेलाइट

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

अगला लेख