Daily Horoscope
✕

इतनी जल्‍दी में क्‍यों थे बाइडेन कि प्‍लेन में चढ़ते हुए तीन बार गि‍र गए! देखें वीडि‍यो

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (13:36 IST)
बाइडेन एटलांटा जाने के लिए ज्वाइंस बेस एंड्रयूज से उड़ान भरने के लिए फ्लाइट में सवार हो रहे थे। जैसे ही वह पहली बार गिरे फिर तेजी के साथ उठे फिर दूसरी बार उनका संतुलन खो गया और फिर तीसरी बार भी गि‍र गए। तीसरी बार वह घुटनों के बल ही गिर पड़े। इस घटना का वीडि‍यो वायरल होने के बाद सोशल मीडि‍या में इसे जमकर देखा जा रहा है। हजारों लोग बाइडेन के गि‍रने के इस वीडि‍यो को शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, राष्ट्रपति जो बाइडेन एटलांटा के दौरे पर जा रहे थे, शुक्रवार की दोपहर विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए वह तीन बार गिरे। इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वीडियो में यह दिख रहा है कि 78 वर्षीय बाइडेन एयरफोर्स वन की सीढ़ियों के जरिए ऊपर चढ़ रहे हैं। इस दौरान वह एक बार गिरने के बाद हाथ के सहारे उठते हैं, फिर दूसरी बार गिरने के बाद हाथ के सहारे उठते हैं उसके बाद फिर तीसरी बार घुटने के बल गिर पड़ते हैं!

बाइडेन एटलांटा जाने के लिए ज्वाइंस बेस एंड्रयूज से उड़ान भरने के लिए फ्लाइट में सवार हो रहे थे। तीन बार गि‍रने के बाद वे हालांकि ऊपर पहुंच गए, इसके बाद सीढ़ियों के टॉप पर जाकर सैल्यूट करते हुए विमान के अंदर बैठ गए। हालांकि, विमान में व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी कैरिन जीन-पेर्री ने संवाददाताओं से कहा कि वह 100 फीसदी स्वस्थ हैं और एटलांटा जाने की तैयारी कर रहे थे।

डेली मेली की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन डायरेक्टर ने उसके बाद ट्वीट करते कहा- “एएफ-1 की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए राष्ट्रपति फिसलते हुए देखे गए। लेकिन मुझे यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि वह बिल्कुल ठीक हैं और उनके साथ जा रहे मेडिकल टीम को राष्ट्रपति को देखने की किसी तरह की जरूरत नहीं पड़ी। सीढ़ियों पर गलत कदम के अलावा और ये कुछ भी नहीं है”

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख