dharma sangrah
✕

भारत का भटूरा अमेरिका में बना स्कैलियन बबल पेनकेक्स

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (15:07 IST)
मैरीलैंड, अमेरिका। दुनिया में पैकेजिंग और रीपैकेजिंग का जमाना है। इसलिए भारत में जो बड़ी सी पूरी भटूरे कहलाती है, अमेरिका में उसका नाम 'स्कैलियन बबल पैनकेक्स' हो गया है और यह लोगों में बड़ी लोकप्रिय हो रही है।   
 
विदेशों में भी इंडियन रेस्टोरेंट में लोग छोले भटूरों को बड़े चाव से खाते हैं लेकिन एक चीनी शेफ इसे खुद का नाम देकर अमेरिका में 'स्कैलियन बबल पेनकेक्स' नाम से बेच रहा है। अमेरिका के मैरीलैंड में चीनी शेफ पीटर चैंग का रेस्टोरेंट है जहां लोगों को स्कैलियन बबल पेनकेक्स काफी पसंद आ रहा है।  
 
पॉपुलर फूड वेबसाइट 'टेस्टमेड' ने एक वीडियो अपलोड किया है जो काफी वायरल हो रहा है। यह उनका शुरुआती कारोबारी प्रयास है और वे भटूरों को मीठी चटनी के साथ बेच रहे हैं। भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में इसे छोले के साथ परोसा जाता है। 
 
लेकिन यह अमेरिका में खाने का नया जायका है। चीनी शेफ की इस करतूत से विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसी नाराजगी का परिणाम है कि वेबसाइट टेस्टमेड ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज से हटा दिया है। 
 
फेसबुक के आधिकारिक पेज पर इस वीडियो को देखा जा सकता है। कई फेसबुक पेजों ने इस वीडियो को शेयर किया है। चैंग इन देशी भटूरों को चटनी के साथ परोस रहा है जबकि भारत में यह छोले के साथ खाए जाते हैं।

दरअसल जब यह मामला फूड वेबसाइट के जरिए सोशल मीडिया पर आया तो भारतीयों ने इसका जमकर विरोध किया। भारतीयों के विरोध के बाद इसे स्कैलियन बबल पेनकेक्स बता कर वीडियो अपलोड करने वाली फूड वेबसाइट टेस्टमेड को अपने पेज से हटाना ही पड़ा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख