ramcharitmanas

रॉकेट दागने की आवाज सुनने के बाद नेतन्याहू ने रैली बीच में ही छोड़ी

Updated: गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 (10:09 IST)
यरुशलम। गाजा की ओर से रॉकेट दागे जाने के सायरन की आवाज आने के बाद इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को एक रैली बीच में ही छोड़ दी। वे अगले दिन होने वाली पार्टी की प्राइमरी के लिए प्रचार कर रहे थे। हाल के महीनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब रॉकेट की आवाज सुनने के बाद उन्हें कोई कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा हो।
ALSO READ: नजरिया : क्या नेतन्याहू का राजनीतिक भविष्य खतरे में है?
इसराइल की सेना ने एक वक्तव्य में कहा कि गाजा पट्टी से इसराइल क्षेत्र की ओर प्रक्षेपास्त्र दागा गया जिसे आयरन डोम रक्षा प्रणाली ने रोक लिया। इसमें कहा गया कि प्रक्षेपास्त्र दागने के बाद फिलीस्तीन एनक्लेव के निकट और दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे। अश्केलॉन में ही प्रधानमंत्री रैली कर रहे थे।
 
इसराइल के सरकारी प्रसारणकर्ता केएएन11 ने तस्वीरें जारी कीं जिसमें सुरक्षा गार्ड नेतन्याहू को 'रेड अलर्ट' के बारे में बताता नजर आ रहा है। इससे पहले 10 सितंबर को लिकुड पार्टी के प्रमुख को दक्षिणी शहर अशदोद में एक चुनावी रैली छोड़कर जाना पड़ा था, क्योंकि गाजा पट्टी से हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे थे।
 
इसराइल की सेना ने बताया कि पिछले हफ्ते गाजा से इसराइल की ओर 2 रॉकेट दागे गए थे। इसके जवाब में इसराइल के दो लड़ाकू विमानों ने हमास के प्रतिष्ठानों पर बम बरसाए थे।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

ईरान के निशाने पर अब ट्रंप का सबसे छोटा बेटा बैरन? हत्या का खौफनाक प्लान बेनकाब

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

अगला लेख