Hanuman Chalisa

अल जजीरा से इसराइली पीएम नाराज, ले सकते हैं यह बड़ा फैसला...

गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (10:34 IST)
यरुशलम। यरुशलम के एक संवेदनशील पवित्र धार्मिक स्थल को लेकर तनाव के बीच इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे कतर के प्रसारणकर्ता अल जजीरा को इसराइल से निकालना चाहते हैं।
 
यरुशलम में हरम अल-शरीफ परिसर का हवाला देते हुए नेतन्याहू ने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अल जजीरा चैनल टेंपल माउंट के आसपास हिंसा भड़काने का काम जारी रखे हुए है। यहूदियों के बीच हरम अल-शरीफ परिसर को टेंपल माउंट के नाम से जाना जाता है।
 
उन्होंने लिखा कि मैंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से यरुशलम में अल जजीरा के कार्यालय को बंद कराने की कई बार अपील की है। कानूनी कारणों के कारण अगर यह संभव नहीं हुआ तो मैं इसराइल से अल जजीरा को निष्कासित करने के लिए जरूरी कानून बनाने का प्रयास करूंगा। 
 
इस बीच इसराइल ने यरुशलम में हरम अल शरीफ के प्रवेश द्वारों पर लगे और सुरक्षा उपकरण हटाए हैं। ऐसा हाल के दिनों में प्रदर्शनों और हिंसक अशांति के बाद किया गया है। मंगलवार को मेटल डिडेक्टर हटाए जाने के बावजूद पवित्र स्थल पर इसराइल और जायरीन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध जारी है। (भाषा) 

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

अगला लेख